अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय खेलकूद का आयोजन
बलौदाबाजार। खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार-भाटापारा के तत्वाधान में 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। खेल स्पर्धा में कुर्सी दौड़, फुगड़ी, मल्लखम्ब, बैडमिंटन आदि खेल को शामिल किया गया था। कुर्सी दौड़ में प्रथम किरण , द्वितीय पार्वती वर्मा, तृतीय सुशीला , भौंरा में प्रथम शशि द्वितीय सरिता नायक, तृतीय प्रितम वर्मा, फुगड़ी में प्रथम जगेश्वरी , द्वितीय धनेश्वरी , तृतीय भारती , मल्लखम्ब में प्रथम अनाया ठाकुर द्वितीय शिवकुमारी तृतीय अंजली एवं बैडमिंटन में प्रथम अपराजिता द्वितीय तान्या एवं तृतीय मणिकर्णिका रही ।
खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर ने बताया कि उक्त खेलो के विजेताओं को खोड़स कश्यप, हेमंत टिकरिहा एवं सुनीता वर्मा के द्वारा पुरस्कार वितरण किया तथा समस्त खिलाड़ियों का अभिवादन किया गया। महिला खेलकूद प्रतियोगिता में आए सभी बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों को अपने जीवन में खेल को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
#InternationalWomensDay #Sports












