भिलाई। बड़े शौक से मंगवाई गई सिटी बसों में से 3 करोड़ रुपए की बसें डिपो में खड़े खड़े भंगार में बदल गई। जर्जर भवन में रह रहे डिपो कर्मचारी यहां जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं। पर बारिश से पहले वे भी किराए के मकान में शिफ्ट हो जाएंगे। उधर डिपो के दो-दो भवन उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं। डिपो में कार्यरत तोषण तिवारी एवं अबरार अहमद ने बताया कि यहां 12 बसें खड़ी हैं। एक बस पूरी तरह जल कर बर्बाद हो चुकी है। शेष बसों के भी पहिए और सस्पेंशन नष्ट हो चुके हैं। इंजन बिना ओवरहॉलिंग के नहीं चलेगी। कुछ बसों के शीशे चटक गए हैं।












