भिलाई। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस भिलाई में प्लेसमेंट वीक का आयोजन 10 मई से 17 मई के बीच होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट में देश-विदेश की जानी मानी 13 कम्पनियां स्टूडेंट्स को 6 लाख तक के पैकेज वाले जॉब आॅफर प्रदान करेंगी।












