भिलाई। स्वरूपानंद कालेज में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों एवं उनके पालकों के लिए विषय एवं कैरियर संबंधी विभिन्न दुविधाओं को दूर करने के लिये नि:शुल्क कैरियर काउसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सामान्यत: यह देखा गया है कि विद्यार्थियों का बारहवीं में जो विषय होता है उसमें आगे कैरियर में क्या संभावनायें है इसकी उनको जानकारी नहीं होती है अत: उन्हे सविस्तार प्रत्येक विषय में कैरियर से संबंधित जानकारी दी जायेगी।












