भिलाई। श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय के कैम्पस ड्राइव में 14 बच्चों को 2.50 लाख से 3.45 लाख रुपए तक के पैकेज में जॉब्स आॅफर किये गये हैं। इन बच्चों को इंदौर की टेलीपरफारमेंस कंपनी और वेज 2 कैपिटल तथा अहमदाबाद की हाईटेक आई सालुशन कंपनी ने जॉब्स आॅफर किए। महाविद्यालय की डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह ने बताया कि इन बच्चों में कोमलदीप कौर, उर्वशी अग्रवाल, तबस्सुम बानो, कृष्णा गौतम, नीतु बाला देशमुख, हरलीन कौर, शिवानी केशरवानी, परिधि डहरिया, काजल रॉय, आयुषी नरेडी एवं शिखा रॉय शामिल हैं। ये सभी बच्चे बीसीए, बीबीए, बीकॉम एवं एमकॉम के विद्यार्थी हैं।












