भिलाई। रिसाली गांव हाईस्कूल में ग्रीष्मकालीन निशुल्क कलाशिविर के समापन समारोह में प्रशिक्षण देने वाले कलापुरोधाओं का एक भव्य समारोह में सम्मान किया गया। पुरस्कृत कलागुरुओं में प्रख्यात माडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस. विद्यार्थी, लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड सम्मानित मूर्तिकार अंकुश देवांगन, बी. एल. सोनी, रामचंद्र सर्पे, रुपा साहू, सतीश सोनी, श्रीमती कृष्णा चौधरी, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, राजा तंतुराज, सुस्मिता चौधरी, शशिप्रिया, सुगम शिवालय जैसे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने शिरकत की।












