जगदलपुर। विश्व प्रसिध्द कोटमसर गुफा देखने आने वाले सैलानियों ओर कांगेर घाटी में 10 हेक्टेयर में विस्तारित डियर पार्क को अब जल संकट से जूझना नही प़ड़ेगा। इनके लिए पानी की व्यवस्था करने के जूनून में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ने कोटमसर और कामानार में कर्नाटक के कंप्रेशर मशीन से दो ऐसा बोर करवाया है जो अपने आप में रिकार्ड बन गया है। कोटमसर गुफा के सामने कराया गया बोर 1270 फीट गहरा तो कामालार का बोर 1360 फीट गहरा है दोनों से क्रमश छह और पांच इंच पानी मिला है।












