भिलाई। 37 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल राजेश सेठी के निर्देशन एवं प्राचार्य डॉ एआर वर्मा के मार्गदर्शन में कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने योग का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। योग का प्रशिक्षण आर्ट ऑफ लिविंग से प्रशिक्षित दुर्ग जिला नागरिक सहकारी बैंक के प्रबंधक अशोक शर्मा ने प्रदान किया।












