भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय आमदी नगर हुडको भिलाई में 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के उपलक्ष्य में गोल मेज चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गौरशैक्षणिक स्टाफ ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा कि विदेशों में मौसम के अनुसार निकोटिन की आवश्यकता रहती है। जिससे वहाँ के लोग उसका सेवन करते हैं। वहां की संस्कृति का प्रभाव भारत देश पर भी पड़ा किन्तु यहां के लोग विदेशी संस्कृति को अपना प्रतिष्ठा का प्रतीक मानते हुये इस धूम्रपान के सेवन अपनी आदत बना लिये हैं। जो उनके लिये हानिकारक है।












