भिलाई। पूरे छत्तीसगढ़ में मशहूर भिलाई के फ्री स्टाइल स्ट्रीट बाइकर्स ने बाइक का परफेंस अपग्रेड करने का काम प्रफेशनली प्रारंभ कर दिया है। दक्षिण गंगोत्री में ‘टार्क कस्टम्स’ के नाम से खुले इस वर्कशाप में बाइक में तकनीकी बदलाव करने की सुविधा उपलब्ध है। ‘टार्क कस्टम्स’ के संचालक मिर्जा अब्बास ने बताया कि बाइक उनका पुराना पैशन है। छात्र जीवन में उन्होंने इसपर काम करना शुरू किया। बाद में आॅटोमोबाइल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।












