दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में स्नातक स्तर की बी.ए., बी.कॉम, बी.एससी, बी.लिब आईएससी तथा बीसीए प्रथम वर्ष हेतु एवं स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए., एम.कॉम, एम.एससी, पीजीडीसीए, एम.लिब आईएससी तथा एम.एस.डब्ल्यू पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन पत्रों का विक्रय आरंभ है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने बताया कि कार्यालयीन दिवस में प्रात: 11.00 से 3.00 बजे के मध्य महाविद्यालय सभागार के समीप ये आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क अदा कर आवेदन प्राप्त किये जा सकते है।












