भिलाई। घरेलू कामगार महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उनकी सुविधा के लिए चलाई जा रही शासकीय योजनाओं से उन्हें अवगत कराने के लिए अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस ने एक सम्मेलन का आयोजन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष नितीश कश्यप ने घरेलू कामगारों को बताया कि जागरूकता के अभाव में अधिकांश लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।












