भिलाई। बीएसपी के क्रीड़ा, साँस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा 8 मई से 07 जून, 2018 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न 23 खेलों के लगभग 2785 प्रतिभागियों ने टाउनशिप के विभिन्न 39 खेल स्थलों/मैदान पर पूरे एक माह तक अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ खेल की बारीकियों को 122 उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षकों से सीखा। एक माह तक चले ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह 09 जून को पंत स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड में संयंत्र के महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन) अनुराग नागर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक (कार्मिक) आर एन पंडा ने की।












