भिलाई। एमजे कालेज की छात्रवृत्ति योजना को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। महाविद्यालय ने इस वर्ष बीकॉम, बीएससी, बीसीए और बीबीए की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को 7500 रुपए तक की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर ने बताया कि छात्रवृत्ति को जाति के बजाय छात्र के प्राप्तांक एवं कक्षा में उपस्थिति से जोड़ा गया है। यह शासन द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति के इतर है। शासकीय छात्रवृत्ति योजना पूर्ववत जारी रहेगी।












