दुर्ग। छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नालाजी में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागृह में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं स्टाफ मेम्बर्स के लिये योग एवं मेडिटेशन सेशन आयोजित किया गया। महाविद्यालय के सीआरएम एवं हेल्थ काउंसलर राजीव नायर ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्यक्रम की रूपरेखा रखी गई जिसमें विभिन्न आसन, प्राणायाम, मुद्राएं, सूर्य नमस्कार एवं मेडिटेशन कराया गया।












