भिलाईनगर। अधिवक्ता नोटरी धनीराम गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक लघु रामायण भाग – 2 का विमोचन गरिमामय समारोह में गत दिनों सुपेला कॉफी हाऊस भिलाई में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथि के रूप में मानस मर्मज्ञ उत्तम कुमार पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सतपथी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, सचिव रविशंकर सिंह, पूर्व अध्यक्ष के.एल.तिवारी, अभयराज सिंह, अभिभाषक साहित्य के अध्यक्ष राजेश महाडि़क, पूर्व अध्यक्ष आर.एस.अध्यक्ष, पुस्तक के लेखक डी.आर.गुप्ता मंचस्थ थे।












