दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में रसायन शास्त्र विभाग में आयोजित दो आमंत्रित व्याख्यानों से स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को रसायन शास्त्र विषय में चल रही नवीनतम शोध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान विषय विशेषज्ञों द्वारा किए जाने पर विद्यार्थी संतुष्ट दिखाई दिए।












