भिलाई। एमजे कालेज आॅफ नर्सिंग की छात्राओं के लिए आज मशहूर हेल्थ केयर प्रवाइडर केयर हैदराबाद ने कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया। अस्पताल के आदर्शों तथा उद्देश्यों पर एक प्रेजेन्टेशन के साथ शुरू हुए इस आयोजन में कई सत्र हुए जिसका अंत साक्षात्कार के साथ हुआ। एमजे कालेज की डायरेक्टर श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर एवं नर्सिंग कालेज की प्राचार्य श्रीमती सी कनम्मल ने बताया कि मेट्रो के अस्पताल अब टीयर टू सिटीज से मैन पावर की आपूर्ति को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए एमजे ग्रुप ने नर्सिंग कालेज की स्थापना की थी तथा प्रशिक्षण एवं लैंग्वेज पर ज्यादा फोकस करते हुए प्रशिक्षु नर्सेस का आॅलराउण्ड डेवलपमेंट किया जाता है।












