दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में नये सत्र के लिए छात्रसंघ के पदाधिकारियों का मनोनयन मेरिट के आधार पर किया गया। जिसमें एम.एस-सी तृतीय सेमेस्टर की कु. तबस्सुम को अध्यक्ष मनोनित किया गया। इसी तरह प्रावीण्यता क्रम से उपाध्यक्ष कु. अनंदिता बिश्वास, एम.एस-सी प्रथम सेमेस्टर, सचिव कु. प्रिया देवांगन, बी.एस-सी भाग-3 तथा सहसचिव कु. छाया सोनी बी.एस-सी भाग-2 को मनोनित किया गया। विभिन्न कक्षाओं के लिए कक्षा प्रतिनिधि भी मनोनित किए गए।












