Ansh-BDS-9

Dance

भिलाई। बीडीएस ग्रुप आॅफ एजुकेशन द्वारा संचालित वीटीपी अंश एजुकेशन एवं बीडीएस कालेज के बच्चों ने संयुक्त वार्षिकोत्सव में देश की विविधता के रंग भरे। नृत्य द्वारा जहां अनेकता के विविध रंगों को मुखरित किया गया वहीं नाटक के द्वारा धर्म एवं पंथ निरपेक्षता का संदेश दिया गया। बाबा दीप सिंह नगर स्थित बीडीएस कालेज परिसर में त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन व्यंजन, रंगोली, मेहंदी एवं चित्र स्पर्धाओं के अलावा कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसमें छत्तीसगढ़ी नृत्य, पंजाबी लोकनृत्य, बॉलीवुड, सेमी क्लासिकल नृत्यों के द्वारा भारतीय लोकरंग की विविधता को प्रस्तुत किया गया। वहीं एक नाटक द्वारा भारत की धर्म एवं पंथ निरपेक्षता का संदेश दिया गया।

Full size165 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *