CCET-Maths-Seminar

National Maths Seminar at CCET

भिलाई। क्रिश्चियन कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शोधार्थियों एवं गणित तथा इसके अनुप्रयोगों में रूचि रखने वाले छात्रों के लिए ‘मैथेमैटिक्स एण्ड एप्लिकेशन’ पर एप्लाईड मैथेमैटिक्स विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि सेन्ट थॉमस कॉलेज के गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ सुजा वर्गीस, महाविद्यालय के कार्यकारी उपाध्यक्ष फादर जोस के. वर्गीस, प्राचार्या डॉ. दिपाली सोरेन, आमंत्रित मुख्य वक्ताओं एवं महाविद्यालय के अन्य सभी विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ-साथ सभी शिक्षकगण एवं सेमीनार के प्रतिभागी गण की उपस्थित में दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। इस सेमीनार का आयोजन, छत्तीसगढ़ काउन्सिल आॅफ साइंस एवं टेक्नोलॉजी, रायपुर एवं नेशनल काउंसिल फार साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी कम्यूनिकेशन तथा डिपार्टमेन्ट आॅफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के वित्तीय सहयोग से हुआ है।

Full size460 × 287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *