Disaster-Management

Science College Durg

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में एनडीआरएफ इंडिया द्वारा आपदा प्रबंधन विषय पर एनएसएस एवं एनसीसी की छात्र-छात्राओं हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें प्राकृतिक अथवा कृत्रिम आपदाओं के प्रति सदैव सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण को विद्यार्थियों हेतु लाभप्रद बताते हुए डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि प्रतिभागी विद्यार्थी यहां मिली जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार करें तथा किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु स्वयं एवं अन्य साथियों को तैयार रखने का प्रयास करें।

Full size460 × 261

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *