भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के बीएससी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भिलाई स्टील प्लांट का भ्रमण कर रेल मिल, कनवर्टर शॉप आदि का अवलोकन किया। महाविद्यालय के सीओओ डॉ. दीपक शर्मा षैक्षणिक भ्रमण को व्यवहारिक ज्ञान हेतु आवश्यक बताते हुये गणित विभाग को बधाई दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने प्राध्यापकों के प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि शैक्षणिक भ्रमण द्वारा विद्यार्थियों को स्वयं देखकर व अनुभव से सीखने का मौका मिलता है इससे विद्यार्थियों के प्रायोगिक ज्ञान में वृद्धि होती है।












