दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका साहू ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पिंक मेराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिंक मैराथन में केवल छात्रायें प्रतिभागी होती है। इस स्पर्धा की 3 किलोमीटर की श्रेणी में प्रियंका ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए रिकार्ड भागीदारी की और विजेता बनी। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की छात्राओं ने हिस्सा लिया।












