भिलाई। यदि आपको अपने दिमाग का रुझान पता हो तो आप गलत चुनाव से होने वाले तनाव एवं कुण्ठा से बच सकते हैं। उक्त उद्गार माइंड ट्रेनर यीशू बंछोर ने एमजे कालेज में आयोजित माइंड ट्रेनिंग वर्कशॉप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आपके दिमाग का एक हिस्सा संवादों तथा जानकारियों का संग्रह करता है जबकि एक अन्य हिस्सा उसे स्टोर करता है। हमें इस प्रक्रिया को समझना होगा।
यीशू ने बताया कि डीएमआईटी (डर्मेटोग्लाइफिक्स मल्टीपल इंटेलीजेन्स टेस्ट) से हम इस बात का पता लगा सकते हैं कि व्यक्ति में किस तरह के कार्य को करने की क्षमता अधिक है।












