दुर्ग। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2019 तक कर दी गयी है। ये जानकारी देते हुए शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. एम. ए. सिद्धिकी एवं इग्नू अध्ययन केन्द्र क्रं. 1503 के समन्वयक डॉ. अनिल कश्यप ने बताया कि इग्नू से एमबीए करने हेतु ओपन मैट प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जायेगा। उक्त ओपन मैट प्रवेश परीक्षा संभवत: अगस्त माह में आयोजित होगी। इस प्रवेश परीक्षा में प्रविष्ट होने के इच्छुक विद्याथिर्यों को स्नातक उपाधि प्राप्त होना अनिवार्य है।












