बेमेतरा। ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में ऑनलाईन सेवाओं को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण अंचल को डिजीटलीकरण करने हेतु ग्रामीण लोकसेवा केन्द्र/कॉमन सर्विस सेन्टर (सी.एस.सी.) ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित है। बेरला तहसील के ग्राम देवरी की भारती साहू को इसके तहत टैबलेट दिया गया है। ऑनलाईन सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ यह महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम भी है।












