भिलाई। भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय (बीएमएम) तथा पीजी नर्सिंग कॉलेज के फैकल्टी मेम्बर्स हेतु ट्रस्ट तथा बीएमएम-आईक्यूएसी द्वारा विशेष रूप से आयोजित 4-दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) इन पर्सूट आॅफ एक्सीलेंस का समापन हो गया। को़च्चि के लाइफ स्किल कोच, कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं मोटीवेशनल गुरू प्रो. थॉमस ओमन ने कार्यक्रम के दौरान शिक्षण को प्रभावी बनाने तथा सफलता के लक्ष्य को हासिल करने के गुर सिखाये।












