भिलाई। जेसीआई दुर्ग भिलाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समूह गान प्रतियोगिता ‘वन्देमातरम 2019’ का प्रथम पुरस्कार डीपीएस रायपुर को प्रदान किया गया। शकुंतला विद्यालय रामनगर एवं डीएवी स्कूल हुडको को क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन का यह 30वां वर्ष था। प्रतियोगिता में शहर के 16 विद्यालयों ने भागीदारी दी। बीएसएफ की आईजी जेबी सांगवान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जेसीआई दुर्ग भिलाई के पूर्व अध्यक्ष सीपी गजवानी विशेष अतिथि थे। डॉ सोनाली चक्रवर्ती एवं श्रीमती कल्पना तेलंग ने निर्णायक की भूमिका निभाई।












