भिलाई। धार्मिक मान्यता अनुसार किसी भी कार्य की शुरूआत श्री गणेश का आह्वान कर किया जाता है। सार्वजनिक गणेश उत्सव का पर्व सामुदायिक मेल मिलाप का एक माध्यम भी है। इसका उपयोग सर्वप्रथम बाल गंगाधर तिलक ने स्वतंत्रता आंदोलन के समय लोक जागरण के लिए किया था। उक्त उद्गार संजय रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टिट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी पर विशेष प्रार्थना सभा में विद्यालय प्रमुख अरूप मुखोपाध्याय ने व्यक्त किए।












