शिकागो। उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ी एसोसिएशन ‘नाचा’ ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का यहां आयोजन किया। इसमें राजनेताओं के साथ ही अन्य स्टेक होल्डर्स भी शामिल हुए। पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे आयोजन के विशिष्ट अतिथि थे जिन्होंने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। शाम को आयोजित कवि सम्मेलन में उन्होंने श्रोताओं को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। नाचा की संस्थापक एवं इसके शिकागो चैप्टर की अध्यक्ष दीपाली सरावगी को लीडर आइकन अवार्ड से नवाजा गया। नाचा की महासचिव सोनल अग्रवाल को स्टार अचीवर अवार्ड दिया गया।












