भिलाई। एमजे कालेज में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर ने कहा कि शिक्षक को किताबों से बाहर निकलकर अपना कद बढ़ाना होगा तभी वे छात्र समुदाय का सर्वांगीण विकास कर पाएंगे। उन्होंने शिक्षकों से अपने विद्यार्थियों का रोल मॉडल बनने की भी अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपनी महति जिम्मेदारियों पर खरा उतरने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने चाहिए।












