भिलाई। अब भिलाई-3 के पास भी अपना मल्टीप्लेक्स हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रसिद्ध सिने निर्माता सुभाष घई ने शिक्षक दिवस के अवसर पर इसका उद्घाटन किया। मुक्ता-ए2 सिनेमा के नाम से यह मल्टीप्लेक्स आज से दर्शकों के लिए खुल गया है। इस मल्टीप्लेक्स में 2 स्क्रीन और 459 दर्शकों के बैठने की सुविधा है। मुक्ता-ए2 सिनेमा का यह 32वां शहर है। नेटवर्क के पास अब 68 स्क्रीन हो गए हैं। लॉन्चिंग के अवसर पर कैबिनेट मिनिस्टर गुरु रूद्र, मुक्ता ए2 सिनेमा के सह संस्थापक राजीव मल्होत्रा, बिजनेस टायकून त्रिलोकसिंह ढिल्लों, बेबीलोन मॉल के संस्थापक ललित जैन तथा मुक्ता ए2 सिनेमा के बिजनेस हेड सच्चिदानंद शेट्टी उपस्थित रहे।












