भिलाई। लावारिश लाशों का क्रियाकर्म करने से लेकर दिव्यांगजनों का घर बसाने में दिन रात जुटे आस्था बहुउद्देश्यीय संस्था के संचालक प्रकाश गेडाम ने हाल ही में एक बच्ची का जीवन बचा लिया। महज छह साल की यह बच्ची नशेड़ी बच्चों के समूह में घूमती फिरती देखी गई थी। प्रकाश ने बच्ची को बरामद कर उसे शासकीय बालिका छात्रावास पहुंचाकर एक बार फिर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया है।












