दुर्ग। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज हैदराबाद द्वारा कैम्पस सलेक्शन में शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह एवं ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. अजय सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि 17 एवं 18 सितम्बर को कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित टीसीएस कंपनी के कैम्पस सलेक्शन में महाविद्यालय के कॉमर्स एवं आर्ट्स संकाय के 50 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुई।












