भिलाई। श्री शंकराचार्य ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को एक ही दिन दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए है। इकाई के दो स्वयंसेवकों सिमरदीप स्याल एवं निधि साहू को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिमरदीप स्याल को राष्ट्रीय स्तर का सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक का पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा प्रदान किया गया। उन्हें 50,000 रुपए की नगद राशि, रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। एसएसजीआई भिलाई की एनएसएस इकाई की ही स्वयंसेवक निधि साहू को राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक होने का सम्मान प्राप्त हुआ।












