भिलाई। रूंगटा डेंटल कॉलेज कुरुद भिलाई स्थित केम्पस में सोमवार दिनांक 30 सितंबर से मंगलवार 01 अक्टूबर तक निशुल्क दंत रोग परामर्श चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया हैं। रूंगटा डेंटल कॉलेज में होने वाले इस शिविर में सभी प्रकार के दंत एवं मुख रोगो का परामर्श एवं चिकित्सा कॉलेज के अनुभवी एवं वरिष्ठ डॉक्टर्स के मार्ग दर्शन में की जाएगी।
रूंगटा डेंटल कॉलेज प्रबंधन ने आम लोगो से इस निशुल्क शिविर का अधिकाधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।












