दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ का प्रावीण्यता के आधार पर मनोनयन किया गया। एमएससी गृहविज्ञान तृतीय सेमेस्टर की अनिंदिता विश्वास को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गयी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने छात्रसंघ पदाधिकारियों के मनोनयन की विधिवत घोषणा की।उपाध्यक्ष पर पर प्रथम सेमेस्टर एमएससी रसायनशास्त्र की नेहा मनोनीत हुई, छाया सोनी बीएससी भाग-3 सचिव तथा भोमिका साहू बीएससी भाग-2 सहसचिव बनाई गयी है।












