भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित रूंगटा कालेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में गांधी जयंती पर उनके एकादश व्रतों का उल्लेख करते हुए इन्हें आत्मसात करने पर बल दिया गया। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा इस अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र -छात्राओं ने बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो जैसे बातों को आत्मसात कर देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया।












