दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम खपरी में भारत सरकार की प्रमुख योजना प्रधानमंत्री सुकन्या समृध्दि योजना पर ग्रामवासियों को जानकारी प्रदान की गयी। सुकन्या समृध्दि योजना बेटियों के उच्चशिक्षा और विवाह के लिए एक अच्छी निवेश योजना है, जिसमें 10 वर्ष से कम उम्र के बालिकाओं के लिए न्यूनतम 250 का प्रीमियम जमा करने के साथ खाता खोला जा सकता है।












