दुर्ग। भाषा सम्प्रेषण की दक्षता एवं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास हेतु विशेष प्रयास किये जायेंगे। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु हर स्तर पर रचनात्मक प्रयास किया जायेगा। ये निष्कर्ष शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में आयोजित आईक्यूएसी सेल की वार्षिक बैठक के दौरान सामने आया। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने की। डॉ. सिंह ने कहा कि नैक मूल्यांकन में अच्छा ग्रेड प्राप्त करने के साथ-साथ हम सभी का यह दायित्व है, कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण परिवेश से आए हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव प्रयास करें।












