भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित जीडी रूंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने बढ़ते प्रदूषण का मुकाबला करने आज बड़ी संख्या में पौधरोपण किया। डीन डॉ नीमा एस बालन ने इस अवसर पर कहा कि वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण के चलते आज इंसान के साथ-साथ जीव-जंतुओं का अस्तित्व संकट में है। जलवायु पर भी इसका प्रभाव पड़ा है तथा मौसम चक्र प्रभावित हो रहा है। इसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है।












