भिलाई-3। डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (बालिका ईकाई) एवं रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन- प्रोग्राम आफिसर डा. अल्पना देशपांडे द्वारा किया गया। प्रोफेसर आर के बेले, डा. भारती सेठी, एवं डा.आर के त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।












