भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय के छात्रों द्वारा ग्राम बोड़ेगांव के विद्यार्थियों में राष्ट्र व ग्राम सेवा के प्रति चेतना विकसित करने तथा ग्राम्य समस्याओं से स्वयं परिचित होने राष्ट्रीय सेवा योजना का कैम्प लगाया गया। शिविर के दूसरे दिन दुर्ग-भिलाई जिले के एनएसएस संगठक डॉ. विनय शर्मा ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में अपने व्यक्तित्व के विकास पर जोर देने की समझाइश दी।












