दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एम.ए. अर्थशास्त्र की छात्राओं के लिये अर्थशास्त्र सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 100 अंकों के प्रश्न पूछे गये। जिसमें अर्थशास्त्र से संबंधित प्रश्न शामिल थे। विभागाध्यक्ष डॉ. डी.सी. अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य विद्याथिर्यों में अर्थजगत से संबंधित सामान्य ज्ञान को विकसित करना है।












