Rathyatra-Bhilai-2020

Rathyatra 2020 Bhilai

भिलाई। जगन्नाथ समिति के तत्वाधान में सेक्टर-4, बोरिया मार्केट स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी के रथयात्रा की रस्म अदायगी की गई। इस वर्ष रथ सेक्टर-4 के श्री जगन्नाथ मंदिर में स्थित सभागार में निर्मित गुण्डिचा मंडप में ही महाप्रभु विराजमान हुए। महाप्रभु यहीं भक्तों को दर्शन देंगे। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-4 भिलाई द्वारा रथ यात्रा की सिर्फ रस्म अदायगी की गयी। रथ को मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकाला गया और न ही शहर भ्रमण कराया गया। सिर्फ मंदिर परिसर में ही पुजारियों व सेवकों के सीमित उपस्थिति में रस्म अदायगी की गई।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *