दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के अंग्रेजी विभाग द्वारा 1 से 5 जुलाई तक पांच दिवसीय ऑनलाईन फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आज के बदलते परिवेश में शिक्षा, शिक्षण एवं शोध से संबंधित पद्धतियों द्वारा नये विषयों बहुविषयों के अंतर्गत सामाजिक एवं सामायिक बदलाव एवं अन्य जानकारियां उपलब्ध कराना था।












