Animal Savers

Animal Savers Bhilai

भिलाई। आज के इस आपाधापी के युग में लोग एक तरफ जहां आत्मकेन्द्रित होते जा रहे हैं वहीं कुछ युवा चेहरे ऐसे हैं जो इस दुनिया को पशु पक्षियों के लिए भी सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं। ऐसे ही पशुप्रेमी हैं अंजली और अमित। साल भर पहले उन्होंने बेजुबान आवारा पशुओं की सेवा का बीड़ा उठाया था। आज इस ग्रुप में 75 सदस्य हैं जो घायल और भूखे पशुओं की भरसक मदद करते हैं। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 1 में रहने वाली अंजली सिंह और अमित चौधरी ने बेआसरा पशुओं की सेवा के लिए एनीमल सेवर्स ग्रुप का गठन किया। अंजली और अमित के कार्यों से प्रेरित होकर इस ग्रुप से एक के बाद एक पशु प्रेमी जुड़ते गये। इस ग्रुप को सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी देखा जा सकता है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *