भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय के गोद ग्राम खपरी में संविधान दिवस मनाया। भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में पारित किया गया था। इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसके 65 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। एनसीसी कैडेट्स ने ग्राम खपरी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जिसमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सार्वजनिक हितों की रक्षा, सफाई एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर रोशनी डाली गई।












