भिलाई। एमजे स्कूल न्यू आर्य नगर कोहका द्वारा 6 मई से ऑनलाइन ‘समर कैंप ऐट होम’ कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। समर कैंप 31 मई तक जारी रहेगा। इसके लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मई है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को दो समूहों में बांटकर अलग-अलग एक्टिविटीज़ से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे पहले समूह में तथा 7 से 10 वर्ष के बच्चे दूसरे समूह में होंगे।












